Ads Area

स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान को बल दें छात्र- युवा :- कृष्णा पटेल

पटना। बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की पार्टी जनता दल यूनाइटेड अब  बिहार के साथ- साथ राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बनाने में जुटी है। 

जिसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जी के दिशा-निर्देश पर संगठन को विस्तार कर मजबूती प्रदान करने के लिए आर्थिक रूप से सशक्त और सुदृढ़ बनाने के लिए बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा जी के नेतृत्व स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान चलाया जा रहा है।

जिसे लेकर छात्र जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा पटेल मिशन हंड्रेड के तहत लोगों से संपर्क स्थापित कर जदयू के स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह करने में जुटे हुए हैं।

आज जदयू के कोषाध्यक्ष ललन सराफ जी को पार्टी मुख्यालय में स्वैच्छिक संग्रह राशि का तीन चेक कॉलेज ऑफ कॉमर्स के प्रोफेसर दिनेश प्रसाद सिंह, पुनपुन हाई स्कूल के शिक्षक चिरंजीव व कृष्णा पटेल के नाम से भेंट किया और छात्र - युवा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा  कि हम सभी छात्र- युवा साथियों को एकजुट होकर पार्टी के सर्वमान्य नेता श्री नीतीश कुमार जी के हाथों को और मजबूत करने की जरूरत है।

इसीलिए पार्टी के लोकप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने संगठन का विस्तार कर मजबूत जनाधार स्थापित करने के लिए आवश्यक संसाधनों से पार्टी को लैस करने के उद्देश्य से पार्टी को आर्थिक रूप से सशक्त और सुदृढ़ बनाने का जो बीड़ा उठाया है। जिसको विशेष बल देने लिए बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड की ओर से स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान चलाया जा रहा है।  

इसमें हम सभी छात्र- युवा साथियों को आगे आकर कम से कम एक कार्यकर्ता एक राशि संग्रह के तहत इस मुहिम को चलाते हुए स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान को बल देने की जरूरत है।

बल्कि सक्षम छात्र- युवा कार्यकर्ता जितना संभव हो उतना अधिक लोगों से संपर्क स्थापित कर बिहार प्रदेश जनता दल (यू.) के नाम से चेक के माध्यम से राशि संग्रह कर पार्टी के कोषाध्यक्ष ललन सराफ जी के पास पार्टी मुख्यालय में जमा करें अथवा जदयू के खाता संख्या:- 33 61 95 79 263 व आईएफएससी कोड SBIN 0006379 पर आरटीजीएस कर पार्टी को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने में अपना- अपना योगदान दें।

हमारे द्वारा चलाए जा रहे मिशन हंड्रेड  स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान को बल देने में छात्र जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव अनंत कुमार विशेष रूप से जुटे हुए हैं। जबकि अभिनंदन कुमार, संजीव कुमार, रवि पटेल, अजीत पटेल सहित अन्य लोग का भी विशेष सहयोग मिल रहा है और बहुत जल्द हीं सभी के सहयोग से 100 लोगों से पार्टी के खाते में स्वैच्छिक सहयोग राशि जमा कराने में सफल होंगे जिसके लिए लगातार संघर्ष और संपर्क जारी है।

                          
Tags

Top Post Ad

Below Post Ad