Ads Area

जनसेवा कर जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाएगा छात्र जदयू।

पटना। 24 जनवरी 2022 को बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के 98वीं जयंती के अवसर पर छात्र जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा पटेल जरूरतमंद ग्रामीण वृद्धजनों के बीच कंबल वितरण कर जनसेवा के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

कृष्णा पटेल ने बताया कि छात्र जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव मनीष कुमार, अनंत कुमार, अजीत पटेल सहित छात्र जदयू के पूर्व मुख्यालय प्रभारी संजीव कुमार ने बिहार के भूतपूर्व लोकप्रिय मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के 98वीं जयंती को उनके पद चिन्हों पर चलकर मानव- धर्म निभाते हुए जरूरतमंद ग्रामीण वृद्धजनों के बीच कंबल वितरण कर जनसेवा  कर उनकी जयंती मनाने का निर्णय लिया है।
छात्र नेता ने कहा कि हम सभी क्रांतिकारी साथी जननायक में पूरी आस्था और विश्वास रखते हैं।

इसलिए कल उनकी जयंती के अवसर पर पटना जिला के मोकामा स्थित मरांची गांव व उसके इर्द-गिर्द जरूरतमंद ग्रामीण वृद्धजनों के बीच कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए जन सेवा करने पहुंचेंगे।

जहां ग्रामीणों को कोविड-19 के नए वेरिएंट्स ओमी -क्रोन से बचाव के लिए बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियां, बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा चलाए जा रहे टीका एक्सप्रेस व टीकाकरण के प्रति सजग रहने और मास्क वितरण कर जन-जागरूकता अभियान चलाएंगे तथा विशेष राज्य का दर्जा मिलने के पश्चात बिहार और बिहारवासियों को मिलने वाली लाभ से भी अवगत कराएंगे।


                     

Top Post Ad

Below Post Ad