Ads Area

जनसेवा कर जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित किया छात्र जदयू ।

पटना। आज 24 जनवरी 2022 को बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के 98वीं जयंती के अवसर पर छात्र जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा पटेल जरूरतमंद वृद्धजनों के बीच कंबल वितरण कर जनसेवा के साथ श्रद्धांजलि अर्पित किया।

कृष्णा पटेल ने बताया कि आज सर्वप्रथम कर्पूरी समरणाहालय में छात्र जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव मनीष कुमार, अनंत कुमार, अजीत पटेल सहित छात्र जदयू के पूर्व मुख्यालय प्रभारी संजीव कुमार ने बिहार के भूतपूर्व लोकप्रिय मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के 98वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया साथ हीं साथ उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए संकल्प लिया और मानव- धर्म निभाते हुए जरूरतमंद फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले वृद्धजनों के बीच कंबल वितरण कर जनसेवा  कर उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

छात्र नेता ने कहा कि हम सभी क्रांतिकारी साथी जननायक में पूरी आस्था और विश्वास रखते हैं और वर्तमान राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी छात्र -युवा नौजवान साथियों से आग्रह करते हैं कि इनके विचारधारा को अपने राजनैतिक जीवन में शामिल कर सामाजिक सरोकार से जुड़कर जनसेवा के माध्यम से विरासत में मिली बिहार की गौरवशाली इतिहास को बरकरार रखें।

 कृष्णा पटेल ने कहा कि पिछड़ा व दलित समाज का आवाज बुलंद कर सामाजिक समरसता के साथ मुख्यधारा से जोड़कर विभिन्न क्षेत्रों में बराबरी का हक दिलाने का जो सपना कर्पूरी ठाकुर जी ने देखा था। उस सपना को बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी साकार कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं । आज हम पंचायती राज की बात करें या आवश्यकतानुसार सरकारी नौकरियों में आरक्षण की बात विभिन्न पहलुओं पर नीतीश कुमार जी ने कर्पूरी ठाकुर जी के पद चिन्हों पर चलकर वास्तविक हक और अधिकार दिलाया है।

यहां तक की सुशासन व्यवस्था स्थापित कर बिहार में सामाजिक सौहार्द स्थापित तो किया हीं साथ ही साथ दहेज प्रथा, बाल- विवाह, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न और बिहार में पूर्ण शराब बंदी लागू कर समाज सुधार के रूप में अद्वितीय कार्य कर दिखाया जो कभी कर्पूरी ठाकुर जी का सपना हुआ करता था।

इसलिए मेरा व्यक्तिगत मानना है कि समाजवाद के चार प्रकाश गांधी, लोहिया, कर्पूरी ठाकुर और जयप्रकाश जिनके सपनों को साकार कर रहे करके समाज सुधार वो हैं हमारे नीतीश कुमार।



                     

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad