Ads Area

जदयू के स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह में जुटे कृष्णा पटेल

पटना। जनता दल यूनाइटेड के लोकप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ललन सिंह के दिशा-निर्देश पर बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अगुवाई में स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ 22 जनवरी को  प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्टी मुख्यालय में किया।

छात्र जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा पटेल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा-निर्देश पर बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को बल देने के लिए स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह में जुट गए हैं।

कृष्णा पटेल ने बताया कि मैं अपनी ओर से मिशन हंड्रेड के तहत सर्वप्रथम इस अभियान को चलाते हुए कम से कम 100 लोगों से जो बिहार प्रदेश जनता दल (यू.) के खाता संख्या:- 33 61 95 79 263 और आईएफएससी कोड संख्या SBIN 0006379  शाखा बेली रोड पटना पर देय होगा। 

इसके लिए बिहार के विभिन्न सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और विद्यालयों के कुलपतियों, प्राचार्यों , शिक्षकों व कर्मचारियों से संपर्क स्थापित कर पार्टी हित में स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह करने में जुटे हैं। 
जिसमें आज कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट एंड साइंस पटना  हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ. दिनेश प्रसाद सिंह ने बिहार प्रदेश जनता दल (यू.) के नाम से 6100 रुपए का चेक मुझे सौंपा है।

 जबकि कई प्रोफेसर व अन्य लोग से जब मैं संपर्क स्थापित किया तो  बिहार के लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी पर पूरी आस्था और विश्वास रखने वाले वैसे सभी लोगों ने इस संदर्भ में बेहद सकारात्मक जवाब दिया है और हमें आशा नहीं पूर्ण विश्वास है कि मैं अपने इस मिशन हंड्रेड में शत-प्रतिशत कामयाब रहूंगा। जिसके बाद इस मिशन को आगे बढ़ाते हुए पार्टी हित में राशि संग्रह करने में अपना निरंतर योगदान देता रहूंगा।

क्योंकि एकता, न्याय और विकास के मार्ग पर बिहार को विशेष पहचान दिलाने वाले बिहार के अति लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का जो सपना है की जदयू को एक राष्ट्रीय पार्टी के स्तर पर विशेष पहचान दिलाया जाए। जिसके लिए पार्टी का विस्तार और मजबूती प्रदान करने हेतु आर्थिक रूप से सशक्त व सुदृढ़ बनाना अति- आवश्यक है।
इसलिए छात्र जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव अनंत कुमार, मनीष कुमार,अशोक पटेल, छात्र जदयू के पूर्व मुख्यालय प्रभारी संजीव कुमार सहित अन्य लोग इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पार्टी हित में राशि संग्रह करने का काम करेंगे।

                          

Top Post Ad

Below Post Ad